फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंचायत मंत्री पंवार पहुंचे अंबाला, विज पर दिए बयान के बाद सफाई देने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार रविवार को अचानक से अंबाला कैंट पहुंच गए। यहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। चर्चा है कि पंवार द्वारा रोहतक में दिए विज के बीमार होने के बयान को लेकर वह सफाई देने अंबाला कैंट पहुंचे थे। दोनों नेता गर्मजोशी से मिले, एक दूसरे के साथ चाय भी पी।
विज्ञापन

इसी दौरान मंत्री विज ने शोले फिल्म का गाना ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे भी गुनगुनाया। यह मुलाकात इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि हाल ही में रोहतक में कृष्ण लाल पंवार ने पत्रकारों के बीच मंत्री विज को लेकर एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि विज का स्वास्थ्य ठीक नहीं है इस कारण से उन्हें विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नहीं बनाया गया। पत्रकारों ने पंवार से पूछा था कि भाजपा ने हारी हुई विधानसभा क्षेत्रों में कैबिनेट मंत्री अनिल विज को क्यों प्रभारी नहीं लगाया। हालांकि दोनों नेताओं ने इस बयान को लेकर मीडिया के सामने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विज ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें