फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रामलीला में हुआ पंचवटी का मंचन

Sun, 28 Sep 2025 06:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
लाडवा। रामलीला का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। श्री राम हनुमान रामलीला समिति की ओर से शनिवार को पंचवटी प्रसंग का मंचन किया गया। समिति के सह सचिव विपिन कांबोज ने बताया कि पंचवटी मंचन का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष साक्षी खुराना ने भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण यति की आरती करके किया। भगवान राम की आरती करने के पश्चात साक्षी खुराना ने कहा कि भगवान राम का हर एक आचरण जीवन के लिए कुछ न कुछ सिखाने वाला व प्रेरणा देने वाला है तो ऐसे में रामलीला का मंचन करना व देखना दोनों ही सौभाग्य पूर्ण कार्य है। रामलीला मंचन के नौवें दिन पंचवटी का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जहां सरूपनखा अपने हुस्न व डर से राम व लक्ष्मण को अपनी और आकर्षित करना चाहती है। परंतु दोनों अपने अपने तर्कों से सरूपनखा की एक नहीं चलने देते और सरूपनखा का सीता को बुरा भला कहने पर रामचंद्र के इशारे पर लक्ष्मण का सरूपनखा की नाक काटने के दृश्य का दर्शकों ने खूब लुत् उठाया। इस दौरान मंचन में राम का पात्र अमित सिंघल, लक्ष्मण का पात्र राजेश वर्मा, सीता का पात्र विवेक शर्मा, खर का पात्र हेमंत सैनी, दूषण का पात्र देवराज राजू, रावण का पात्र योगिंद्र कंबोज व बूढ़े मारीच का पात्र विपिन शर्मा ने निभाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें