फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गांव माजरा के कार्यवाहक सरपंच बने पंच वरुण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। खंड शहजादपुर की पंचायत माजरा से सरपंच नेहा शर्मा के निलंबन के बाद सोमवार को ग्राम पंचायत के पंच वरुण कुमार शर्मा को सर्वसम्मति से कार्यवाहक सरपंच नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

हालांकि पूर्व में ही वार्ड नं 2 से पंच स्नेह लता ने बीडीपीओ को पत्र सौंप कर चुनाव वोटिंग से व वीडियोग्राफी से करवाने बारे गुहार लगाई थी।
सभी 15 पंचों ने आपसी तालमेल कर एक मत होकर वरुण शर्मा पर सहमति जताई। इस दौरान मौजूद समर्थकों ने वरुण शर्मा का स्वागत किया।
बीडीपीओ सुशील मंगला ने बताया कि माजरा की सरपंच नेहा शर्मा को उपायुक्त ने आत्मदाह की धमकी देने व अन्य कारणों से निलंबित कर दिया था। जिस कारण रुके हुए विकास कार्यों को करवाने को लेकर उन्हें कार्यवाहक सरपंच की नियुक्ति करनी थी। एजेंडा निकाला गया व सभी को 14 जुलाई सोमवार को बुलाया गया वहीं गांव माजरा के सभी 15 पंचों ने वरुण कुमार को समर्थन दिया। कार्यवाही में हस्ताक्षर कर कार्यवाहक सरपंच की जिम्मेदारी दी।
माजरा गांव महिला के लिए आरक्षित था। अब पुरुष को कार्यवाहक सरपंच चुना गया है इस बारे उनका कहना था कि कार्यवाहक सरपंच 6 महीने के लिए हैं। जो अस्थायी तौर पर नियुक्त हुए हैं। स्थाई सरपंच के लिए आरक्षित महिला ही रहेगी। वहीं दूसरी तरफ पूर्व सरपंच नेहा शर्मा हाईकोर्ट का रुख कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें