फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सर्वसम्मति से चुने 83 वार्डों में पंच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े पंच पद के चुनाव को लेकर उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत डाॅ. शालीन ने अपने कार्यालय में बैठक ली। उपायुक्त ने बताया कि पंचों के उपचुनाव के लिए 28 जून को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। दोपहर तीन बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 95 ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े 127 पंच पदों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र आमंत्रित किए गए थे। जिनमें 113 नामांकन प्राप्त हुए थे। पंच पद के 30 पदों पर कोई नोमिनेशन प्राप्त नहीं हुआ है, जबकि 83 वार्डों में पंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं। अब 14 वार्डों में पंच पद के लिए प्रत्याशी चुनाव में हैं।
उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच का कार्य मंगलवार को किया। मतदान का समय प्रात: सात बजे से सांय छह बजे तक रहेगा। मतदान के तुरंत बाद ही मतों की गणना की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। वहीं जिन गांवों में पंच पद के लिए सर्वसम्मति बनी है, वहां पर ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए विभाग द्वारा 50 हजार रुपये की राशि देने का प्रावधान है।
विज्ञापन


अब ये है स्थिति
खंड अंबाला वन

27 ग्राम पंचायतों में पंच पद के 39 पद हैं। जिनमें 41 नामांकन प्राप्त हुए। पंच के चार पद रिक्त हैं। जिनमें कोई नोमिनेशन प्राप्त नहीं हुआ। इनमें से पंच पद के लिए छह वार्डों में प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि 29 वार्डों में पंच पदों पर सर्वसम्मति बनी है।

खंड अंबाला टू

पांच ग्राम पंचायतों में पंच पद के आठ पद हैं। जिसमें छह नामांकन प्राप्त हुए व पंच के तीन पद रिक्त हैं, जिनमें कोई नोमिनेशन प्राप्त नहीं हुआ। इनमें से पंच पद के लिए एक वार्ड में प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि चार वार्डों में पंच पद पर सर्वसम्मति बनी है।

खंड बराड़ा
10 ग्राम पंचायतों में पंच पद के 11 पद हैं। जिसमें 11 नामांकन प्राप्त हुए और पंच के एक पद रिक्त हैं, जिनमें कोई नोमिनेशन प्राप्त नहीं हुआ। इनमें से पंच पद के लिए एक वार्ड में प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि 9 वार्डों में पंच पदों पर सर्वसम्मति बनी है।

खंड नारायणगढ़

21 ग्राम पंचायतों में पंच पद के 28 पद हैं। जिनमें 20 नामांकन प्राप्त हुए और पंच के 13 पद रिक्त हैं, जिनमें कोई नोमिनेशन प्राप्त नहीं हुआ। इनमें से पंच पद के लिए 4 वार्डों में प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि 11 वार्ड में पंच पदों पर सर्वसम्मति बनी है।

खंड साहा

9 ग्राम पंचायतों में पंच पद के 15 पद हैं, जिनमें 13 नामांकन प्राप्त हुए और पंच के 3 पद रिक्त हैं। जिनमें कोई नोमिनेशन प्राप्त नहीं हुआ। इनमें से पंच पद के लिए एक ही वार्ड में प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि 11 वार्डों में पंच पदों पर सर्वसम्मति बनी है।

खंड शहजादपुर

23 ग्राम पंचायतों में पंच पद के 26 पद हैं, जिनमें 22 नामांकन प्राप्त हुए और पंच के 6 पद रिक्त हैं, जिनमें कोई नोमिनेशन प्राप्त नहीं हुआ। इनमें से पंच पद के लिए एक वार्ड में ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि 19 वार्डों में पंच पदों पर सर्वसम्मति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें