फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पहले करवाचौथ पर वीडियो कॉल पर होगा पति का दीदार

विज्ञापन
अंबाला छावनी निवासी पराग अरोडा अपनी पत्नी मेघा अरोडा के सा​थ।
विज्ञापन
अंबाला। हजारों किलोमीटर दूर बैठे सुहाग की लंबी आयु के लिए भी सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। जहां महिलाएं अपने पतियों का चेहरा देखकर व्रत खोलेंगी तो वहीं कुछ महिलाएं पति से दूरी के कारण वीडियो कॉल पर ही अपने पति का दीदार कर व्रत खोलेंगी।
विज्ञापन

कई महिलाओं के पति विदेश में हैं, तो कुछ महिलाओं के पति नौकरी के कारण दूसरे राज्यों में गए हैं। ऐसे में वह महिलाएं वीडियो कॉल पर पति को देखकर ही करवाचौथ का व्रत पूरा करेंगी। छावनी के एकता विहार स्थित शंकर पार्क निवासी मेघा अरोड़ा ने बताया कि उनकी शादी मार्च 2024 में पराग अरोड़ा के साथ हुई। इसलिए उनका यह पहला करवाचौथ का व्रत है।
व्रत को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। मेघा के अनुसार पति पराग अरोड़ा कुछ दिन पहले व्यापार के सिलसिले में कीनिया गए हुए हैं और वह दीपावली पर आएंगे। ऐसे में वह रविवार की सुबह करवा चौथ का व्रत रखेंगी और शाम को चांद को देखने के बाद पति का वीडियो कॉल से दीदार कर अपना व्रत खोलेंगी।
विज्ञापन

ड्यूटी के साथ वीडियो कॉल पर देखेंगे पत्नी को
फतेहाबाद के गांव रतिया निवासी नरेश ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में चालक हैं और अंबाला डिपो में तैनात हैं। उनकी शादी को 23 साल हो गए हैं। पत्नी रेशमा हर साल करवा चौथ का व्रत रखती आ रही हैं। इस बाद वह रविवार की सुबह साढ़े चार बजे अंबाला छावनी बस अड्डा से यात्रियों को लेकर हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ जाएंगे। जहां पर बस रात्रि ठहराव के बाद अगले दिन वापस अंबाला आएगी। इस दौरान उनकी पत्नी रेशमा चांद को देखकर वीडियो कॉल के माध्यम से व्रत खाेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें