फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धान की खरीद शुरू, पहले दिन डीएफएससी ने खरीदा 1137 क्विंटल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर की नई अनाज मंडी में धान खरीद शुरू हो गई है। सोमवार को पहले दिन डीएफएससी एजेंसी ने 1137 क्विंटल धान खरीदा। डीएफएससी एजेंसी की तरफ से इंस्पेक्टर मिनाक्षी व उनका स्टाफ पहुंचा। उन्होंने धान की ढेरी का जायजा लिया और इसके बाद खरीद की। मंडी में अभी तक 19 हजार 900 क्विंटल धान आ चुका है। सोमवार को 4510 क्विंटल धान मंडी में पहुंचा। पिछले कई दिनों से नई अनाज मंडी शहर में धान आ रहा है। धान में नमी के चलते किसान फसल को सूखा रहे थे और अब खरीद शुरू हुई है। इस मौके पर मार्केट कमेटी की तरफ से गुरदास सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दरअसल, जुलाई माह में आई बाढ़ के कारण कई जगहों पर धान की फसल को दोबारा लगाया गया है। इस वजह से उन एरिया में इस बार धान की फसल पकने में थोड़ा समय लेगी। नग्गल क्षेत्र में बाढ़ की वजह से किसानों का ज्यादा नुकसान हुआ था। खेतों में धान की खड़ी फसल बरसाती पानी में कई दिनों तक डूबी रही थी और किसानों ने दोबारा धान की फसल की रोपाई की थी। वहीं 15 सितंबर के बाद से ही मौसम में नमी चल रही है, जिसका असर खेतों में धान के पकने पर भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें