अंबाला सिटी। जिले की मंडियों में धान खरीद का तीसरा दिन रहा। तीसरे दिन भी सुबह से शाम तक धान की खरीद की गई। जिले की मंडियों में बुधवार शाम तक 4444 गेट पास काटे गए और शाम तक 24459 मीट्रिक टन की आवक हुई। इसमें से शाम तक 9179 मीट्रिक टन की खरीद हुई। अभी राइस मिलर्स के पंजीकरण नहीं हुए हैं। उसके बाद ही उठान होगा। वहीं, मंडी में धान की आवक लगातार तेज हो रही है। जिससे मंडी फुल होती जा रही है। वहीं, अभी तक राइस मिलर्स के पंजीकरण भी नहीं हुए हैं। जिससे आने वाले कुछ दिनों में धान का उठान न होने से दिक्कत आ सकती है। अभी मंडी में धान खरीद चल रही है। हैफेड व डीएफएससी एजेंसी की ओर खरीद की जा रही है। धान खरीद के साथ-साथ कृषि विभाग की ओर से भी पराली जलाने के मामलों पर नजर रखी जा रही है। बुधवार तक जिले में कोई भी केस पराली जलाने का नहीं आया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सैनी ने बताया कि अभी जिले में पराली जलाने का कोई मामला सामने नहीं आया है। पिछले वर्षों के मुकाबले किसानों में जागरूकता आई है।
शहर के नई अनाज मंडी में धान खरीद करते हुए एजेंसी अधिकारी। संवाद