अंबाला सिटी। श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर जैन कॉलेज रोड में तृतीय नवरात्र पर काली माता को दूध का स्नान करवाया गया। सुबह पांच बजे से श्रद्धालु मंदिर में पहुंचने शुरू हो गए थे और दोपहर 12 बजे तक दूध स्नान करवाया गया। दूध स्नान के बाद खीर बनाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। पंडित पंकज शर्मा विशिष्ठ ने बताया कि बुधवार को माता जी की नगर परिक्रमा करवाई गई। यह परिक्रमा अशोक विहार, शालीमार कॉलोनी, रेलवे रोड, सेक्टर-8 व 9, मॉडल टाउन, बब्याल, अंबाला छावनी, बालाजी मंदिर के पास, हीरा नगर, नदी मोहल्ला में करवाई गई। वहीं, मंदिर में ब्राह्मण सभा की ओर से आरती की गई। उन्होंने बताया कि गुरुवार को माताजी की स्वर्ण मुकुट से ताजपोशी की जाएगी। माताजी का शृंगार देखने योग्य होगा।
शहर के श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर जैन कॉलेज रोड में माताजी को दूध स्नान करवाते हुए श्रद्धा