अंबाला। मुलाना में अनाज मंडी में धान की खरीद के दौरान मौजूद अधिकारी व गणमान्य। संवाद
मुलाना। अनाज मंडी में मंगलवार को धान की खरीद आधिकारिक रूप से शुरू हो गई। डीएफएससी की खरीद की गई और पहले ही दिन मंडी से करीब 2700 क्विंटल धान खरीदा गया, हालांकि खरीद प्रक्रिया की धीमी शुरुआत के बावजूद धान की बंपर आवक ने मंडी परिसर को भर दिया है। आंकड़ों के अनुसार मंगलवार तक मुलाना अनाज मंडी में 74300 क्विंटल धान की आवक दर्ज की जा चुकी है, इसके साथ ही अब तक 286 गेट पास भी कट चुके हैं। खरीद प्रक्रिया के दौरान मौके पर डीएफएससी से मीनाक्षी, आढ़ती एसोसिएशन मुलाना के प्रधान रणजीत सिंह, प्रवीण कपूर, मंडी सुपरवाइजर सुखविंद्र सिंह, मांगे राम, दिनेश, संजीव नागपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।