अंबाला। दुखेड़ी मोड के निकट सीआईए-2 की टीम ने नाकाबंदी कर 18 ग्राम हेरोइन सहित कार चालक रामकिशन कॉलोनी निवासी कमल कुमार को काबू किया। आरोपी को टीम कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। सीआईए-2 प्रभारी अनिल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी कार में नशीला पदार्थ हेरोइन सप्लाई करने का काम करता है। वह अपने ग्राहक को नशा बेचने की फिराक में घूम रहा है। टीम ने दुखेड़ी मोड स्थित प्रताप फैक्टरी के पास नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया।