फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मंडी में पड़ा धान बारिश के पानी में उतराया

Sat, 04 Oct 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला। बराड़ा अनाज मंडी में बारिश और आंधी से नुकसान बताते आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बराड़ा। वीरवार देर रात करीब 9 बजे बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश और आंधी के कारण काफी नुकसान हुआ। मंडी में पहुंचा धान शुक्रवार सुबह पानी में उतराता नजर आया। किसानों द्वारा बेचने के लिए लाया गया धान खुले में पड़ा था, लेकिन रात को ज्यों ही मौसम खराब हुआ तो जल्दबाजी में धान की कुछ ढेरियों को ढक दिया, लेकिन कुछ ऐसे ही पड़ी रही। काफी देर तक हुई भारी बारिश के कारण अनाज मंडी में जलभराव हो गया। बराड़ा बाजार की तरफ अनाज मंडी के दोनों गेटों के पास काफी पानी भर गया, वहीं अनाज मंडी के अंदर पानी इतना भर गया कि धान की फसल सुबह पानी में उतराती नजर आई, इसके अलावा जो ढेरियां लगाई गई थी, वह भी पानी में भीग गईं। इसके कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है।





बराड़ा के किसान खुर्शीद अहमद ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण जलभराव से खेतों में खड़ी धान की फसल काफी प्रभावित हुई थी। अब जब बची-कुची फसल से निकले धान को लेकर वह अनाजमंडी में पहुंचे थे, लेकिन बारिश में वह भी खराब हो गया। जिस कारण उसे इस बार लाखों का नुकसान हुआ है, इसके अलावा बारिश का पानी खेतों में भी जमा हो गया।
विज्ञापन




नहीं हो रहा उठान, आढ़ती-किसान परेशान



बराड़ा अनाज मंडी के आढ़ती राहुल गर्ग, पंकज गर्ग, साहिल खेत्रपाल ने कहा कि सरकार के निर्देश हैं कि मंडी से धान की उठान शीघ्र हो, ताकि किसानों को फसल गिराने और सुखाने में कोई समस्या न हो, लेकिन जब से धान की खरीद शुरू हुई तब से एजेंसियों ने धान तो खरीद लिया, लेकिन उठान नहीं किया। इस कारण मंडी में धान की बोरियों के ढेर लग गए हैं। बीती रात आंधी के कारण बोरियों से तिरपाल उड़ गई और धान से भरी बोरियां भीग गईं। आढ़तियों ने कहा कि अब भीगने के कारण एजेंसियां यहां से उठान नहीं करेंगी और जिस कारण किसानों को जगह नहीं मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा आढ़ती और किसान भुगत रहे हैं।



पोर्टल पर सत्यापन न बन रहे गेट पास

मेरी फसल मेरा ब्योरा पर फसल का पोर्टल पर सत्यापन न होने के कारण गेट पास नहीं कट रहे हैं, जिस कारण से धान की खरीद भी नहीं हो रही है। पहले ही किसान कुदरत की मार झेल रहा था और वीरवार की रात हुई भारी बारिश में किसान की बची कुची उम्मीद पर भी पानी फिर गया। किसानों का कहना है कि सरकार जानबूझकर फसल का पोर्टल पर सत्यापन करने में देरी कर रही है।



उठान का काम एजेंसियों का है। पानी निकासी के प्रबंध किए जा रहे हैं और पोर्टल को भी दुरुस्त किया जा रहा है। एक-दो दिन में पोर्टल भी सुचारू रूप से काम करेगा।
विज्ञापन


- राहुल मेव, सचिव मार्केट कमेटी बराड़ा




मंडी से धान का उठान सुस्त है और मंडी में पानी निकासी न होना बड़ी समस्या है। एजेंसियां उठान में तेजी लाएं और प्रशासन जल्द से पानी निकासी की व्यवस्था करवाए।

- कंवरजीत सिंह विर्क, प्रधान आढ़ती एसो. बराड़ा

अंबाला। बराड़ा अनाज मंडी में बारिश और आंधी से नुकसान बताते आढ़ती। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें