फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मंडियों से लेकर सड़कों तक बिछा धान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। धान की आवक आए दिन बढ़ती जा रही है लेकिन उठान में देरी के कारण किसानों की परेशानी घटने का नाम नहीं ले रही है। मंडियों में धान की आवक अधिक होने से जगह की कमी हो गई है। मजबूरन किसानों को अपने घरों में धान की फसल सुखाकर लानी पड़ रही है। यहां पहुंच किसानों को खरीद के लिए इंतजार करना पड़ता है। कई दिनों से लंबित पड़ी उठान के कारण अब खरीद में भी देरी हो रही है। इससे किसानों को कई-कई दिन मंडियों में ही रातें गुजारनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, अब तक जिला अंबाला की मंडियों में 22 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। धान की खरीद के लिए राइस मिलरों के साथ एग्रीमेंट न होने के कारण कई दिनाें से एजेंसियां अपने स्तर पर ही धान का उठान कर रही थी। एजेंसियों को मजबूरन अस्थाई स्टोरेज के तहत धान का उठान करवाना पड़ा।
राइस मिलरों ने भी कार्यकारी मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद धान से चावल निकालने के लिए एग्रीमेंट करने की हामी भर ली है। मांगों को लेकर राइस मिलर शनिवार को नायब सिंह सैनी से मिले थे।
विज्ञापन

उन्होंने मिलरों को मांगों के लिए आश्वासन दिया है। इसके बाद ही राइस मिलर्स से ने एग्रीमेंट करने का फैसला लिया है। अब एजेंसियों और राइस मिलरों के बीच एग्रीमेंट हो रहे हैं और राइस मिलर्स से एग्रीमेंट के कागज पूरे करने में जुटी हुई है। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें