अंबाला। दो चुनावों के बाद भी अभी तक इलेक्ट्रिक बसों के दावे पूरे नहीं हो पाए हैं। अंबाला में 50 इलेक्ट्रिक बसें आने की योजना है और पहले चरण में पांच इलेक्ट्रिक बस अंबाला में आएगी। जो अंबाला की सड़कों संचालन करेंगी। इलेक्ट्रिक बसों की बात की जाए तो अंबाला के हाथ अभी तक खाली है। अंबाला में डेढ़ साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है।
अभी तक यह नहीं पता कि यह इलेक्ट्रिक बसें कब आएंगी। पहले बताया जा रहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले बसें आ जाएंगी। उसके बाद कहा जाने लगा विधानसभा के चुनाव के बाद आएगी लेकिन अब तो विधानसभा चुनाव भी निकल गए। इसके बावजूद इन बसों को लेकर अधिकारियों के पास काेई जवाब नहीं है।
दरअसल, अंबाला में 50 इलेक्ट्रिक बसें आनी हैं। इसके लिए अंबाला डिपो छह महीने पहले ही तैयारी कर चुका है। अंबाला सिटी बस अड्डा परिसर में विभाग की ओर से इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। इस चार्जिंग स्टेशन पर ट्रांसफार्मर, पैनल और बस को चार्ज करने वाली चार्जिंग मशीन भी स्थापित कर दी गई है। वहीं, हरियाणा के कई जिलों में छह महीने से भी ज्यादा समय बीत चुका है इलेक्ट्रिक बसों को आए हुए और वह बसें यात्रियों को बेहतर सुविधा दे रही हैं।
ह