फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अनाज मंडियों में धान की आवक चरम पर उठान हो रहा धीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिले की 15 प्रमुख अनाज मंडियों में धान की आवक चरम पर है। चालू खरीद सीजन में अब तक 2.17 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंच चुका है।
विज्ञापन

सरकारी और निजी एजेंसियों ने 1.42 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है। हालांकि, आवक की तुलना में उठान की रफ्तार धीमी है। अब तक केवल 56,226.41 मीट्रिक टन धान का ही उठान हो पाया है। इस कारण मंडियों में बोरियों का अंबार लगने लगा है।
विज्ञापन

उगाला मंडी में 3,095.40 मीट्रिक टन धान की आवक हुई लेकिन उठान शून्य रहा। जिला खाद्य अधिकारी जितेश गोयल ने उठान की रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को फसल उतारने में परेशानी नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें