फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा दफ्तर नारायणगढ़ में ऑक्सीजन बैंक शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। केंद्रीय जल शक्ति व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रत्नलाल कटारिया ने रविवार को भाजपा कार्यालय नारायणगढ़ में कोविड-19 ऑक्सीजन बैंक का शुभारंभ किया। ऑक्सीजन बैंक सुमन सैनी के नेतृत्व में संयोजक अश्वनी अग्रवाल, सहसंयोजक नरेंद्र राणा की देखरेख में जरूरतमंद कोविड मरीजों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाने का काम करेगा।
सुमन सैनी ने बताया कि भाजपा कार्यालय नारायणगढ़ की तरफ से अभी यहां पर 4 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर 01734 -287022 के अलावा संयोजक अश्वनी अग्रवाल 9416429982 व सहसंयोजक नरेंद्र राणा 9416375794 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, डॉक्टर के परामर्श की पर्ची होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मरीजों को मास्क, सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। जरूरत के हिसाब से और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी मंगवाए जा सकते हैं। रत्नलाल कटारिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़कर सारे देश में काम कर रहे हैं। हम सरकार व संगठन के तालमेल, जनता के सहयोग से कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर काबू पाने में सक्षम हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें