आधिकारिक सूचना के अनुसार, दिल्ली, नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, पानीपत, पलवल, रोहतक, रेवाड़ी, सहारनपुर और कुरुक्षेत्र रूट सहित पंजाब व हिमाचल की तरफ चलने वाली ट्रेनों की आवाजाही फिर से सामान्य कर दी गई है।
दिल्ली में शनिवार के प्रस्तावित आंदोलन के बाद हालात सामान्य होते ही रेलवे ने 250 से अधिक रद्द ट्रेनों को बहाल कर दिया है। इसमें 35 के करीब मेल व एक्सप्रेस सहित लोकल मार्गाें पर चलने वाली 215 के के करीबी ईएमयू और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि आधिकारिक सूचना के अनुसार, दिल्ली, नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, पानीपत, पलवल, रोहतक, रेवाड़ी, सहारनपुर और कुरुक्षेत्र रूट सहित पंजाब व हिमाचल की तरफ चलने वाली ट्रेनों की आवाजाही फिर से सामान्य कर दी गई है।
विज्ञापन
इसमें प्रमुख रूप से दिल्ली-गाजियाबाद-नई दिल्ली-अलीगढ़ रूट, पानीपत-कुरुक्षेत्र-अंबाला-कालका मार्ग, रोहतक-जींद-हिसार एवं रेवाड़ी मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। हालांकि, अधिकांश ट्रेनों को हरी झंडी दे दी गई है, लेकिन परिचालन व्यवस्था को पूरी तरह संतुलित करने के लिए 28 ट्रेनों को रविवार भी रद्द रखा गया है। इसमें प्रमुख व भीड़भाड़ रेल मार्गों पर चलने वाली ट्रेन पानीपत-दिल्ली पैसेंजर (64002), दिल्ली-गाजियाबाद (64414), अलीगढ़-गाजियाबाद-नई दिल्ली (64105), नई दिल्ली-गाजियाबाद (64426), मथुरा-गाजियाबाद (64903) व मथुरा-नई दिल्ली (64905), दिल्ली-रेवाड़ी (54413), कालका-सहारनपुर-दिल्ली (14332),नई दिल्ली-पानीपत (64469) और पानीपत-नई दिल्ली (64470) शामिल हैं।