फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 2 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

विज्ञापन
अंबाला सिटी की अनाज मंडी गेहूं की बोरियों से भरी हुई, रास्ते जाम। संवाद
विज्ञापन
मंडियों में गेहूं की आवक ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। जिले की मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद अब अपने चरम पर पहुंच गई है। रविवार तक जिले में कुल 2,00,905.2 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। यह पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। पिछले वर्ष इसी दिन तक 1,75,994.3 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था।

हैफेड ने की सर्वाधिक खरीद खरीद एजेंसियों में हैफेड सबसे आगे रही है, जिसने कुल 1,46,270 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। इसके अलावा खाद्य विभाग ने 26,210 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 28,425.2 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। जिले की प्रमुख मंडियों में अंबाला सिटी से 44,836 मीट्रिक टन और मुलाना से 23,573 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन






45 प्रतिशत गेहूं मंडियों से बाहर

मंडियों में गेहूं के उठान की प्रक्रिया भी जारी है, हालांकि अभी भी काफी मात्रा में गेहूं मंडियों में पड़ा है। अब तक कुल 89,771 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है, जो कुल खरीद का 45 प्रतिशत है। पिछले साल भी इसी दिन उठान का प्रतिशत 45 ही था, लेकिन मात्रा (79,979 मीट्रिक टन) कम थी।
विज्ञापन




भुगतान में देरी, किसानों की बढ़ी चिंता

किसानों को किए जाने वाले भुगतान की गति खरीद के मुकाबले धीमी नजर आ रही है। कुल खरीद के लिए 519.34 करोड़ रुपये की राशि देय है, जिसमें से अब तक केवल 149.54 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया गया है। वर्तमान में लगभग 82.51 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है।इस सीजन में अब तक कुल 35,738 किसानों ने अपनी फसल बेची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें