फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंंतरराष्ट्रीय एआई कार्यशाला में 100 से अधिक विदेशी हुए शामिल

Sun, 14 Dec 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी के एमडीएसडी कॉलेज में कार्यशाला के दौरान मौजूद अध्यापिकाएं। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एमडीएसडी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सीमा सिंघल के नेतृत्व में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन अकेडेमिक्स लाइब्रेरीज विषय पर अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह कार्यशाला पुस्तकालय विज्ञान विभाग और कंप्यूटर विज्ञान विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित की गई। कार्यशाला में भारत के विभिन्न राज्यों हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ से प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त कनाडा (ब्रिटिश कोलंबिया), न्यूजीलैंड (हॉक्स बे), मस्कट (ओमान), सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम (यूके) तथा यूएसए सहित विदेशों से भी 100 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यशाला के समन्वयक डॉ. कौशल चौहान ने कार्यक्रम की थीम का सारगर्भित परिचय प्रस्तुत किया। कार्यशाला का समापन डॉ. कौशल चौहान द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें