फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ब्राइट फ्यूचर अकाल अकेडमी में खेल समारोह का समापन

Sun, 14 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना (वि)। ब्राइट फ्यूचर अकाल अकेडमी खान अहमदपुर में तीन दिवसीय वार्षिक खेल समारोह आयोजित किया गया। इसमे नर्सरी से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह की शुरुआत 10 दिसंबर को ''''जूनियर स्पोर्ट्स डे'''' के साथ हुई। इस अवसर पर रविदासिया मंच के 108 राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा मनदीप दास जी डेरा सिरसगढ़, युवा कांग्रेस प्रेसिडेंट डिप्टी होली, और मास्टर सुभाष धीन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। खेल समारोह का समापन 12 दिसंबर को हुआ, जिसमें मुख्य रूप से टीम गेम्स का आयोजन किया गया। इस दिन नगरपालिका चेयरमैन रजत मलिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ, स. सुखविंदर सिंह (मंडेबर), हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से स. गुरवीर सिंह और स राजिंदर सिंह, मा.गुरचरण सिंह दर्दी, और बाबा जसदीप सिंह जी गुरुद्वारा गोबिंदपुरा भंबोली, पूर्व सचिव गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स• सुखविंदर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें