जिले की विरोलॉजी लैब पूर्णत: तैयार हो चुकी है। उसमें पिछले तीन दिनों से ट्रायल परीक्षण किए जा रहे हैं। अब केवल आईसीएमआर से सर्टिफिकेट मिलने का इंतजार है। इसके बाद जिले में ही कोरोना के टेस्ट शुरू हो जाएंगे। अभी तक स्वास्थ्य विभाग लगभग 14620 प्रवासी श्रमिकों को सर्टिफिकेट जारी कर चुका है। करीब 28 दिन बीत जाने के बाद गांव ठरवा-माजरी कंटेनेमेंट जोन से बाहर आ गया है। अब जिले में सात कंटेनमेंट जोन बचे हैं। अभी तक जिले में 4670 की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं और 165 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। आज तक जिला में कुल 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं और दो मरीजों की मृत्यु हुई है।