अंबाला छावनी के छोटा खुड्डा गांव के कमरे में घुसी कार। पुलिस
अंबाला। महेशनगर थाना क्षेत्र के खुड्डा गांव में वीरवार देर रात हादसा हो गया। हादसे में एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे बने कंडम कमरे से जा टकराई। हादसा गली के एकतरफ पर मोड़ काटते समय हुआ।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, एयरबैग खुलने और गनीमत के कारण कार चालक बच गया। जिस कमरे में कार घुसी, उसमें केवल कबाड़ रखा था। इससे बड़ी अनहोनी टल गई। महेशनगर थाना प्रभारी विरेंदर ने बताया कि मामले की सूचना मिली है, लेकिन अभी कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। संवाद