फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कारागार में वीआईपी ट्रीटमेंट लेने वालों पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार अंबाला में स्थानातांरित हुए जेल अधीक्षक एसपी संजीव कुमार ने मंगलवार प्रेस वार्ता बुलाई। उन्होंने कहा कि आते ही जेल में निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें करीब 10 मोबाइल सही हालत में मिले, जबकि कुछ जली हुई स्थिति में भी मिले हैं। जिनकी जांच करवाई जा रही है। वहीं भविष्य में मोबाइल न मिले इस संबंध में सभी को जानकारी दे दी है। साथ ही सारा काम नियमों के अनुसार से करने के बारे में कर्मचारियों को भी दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने जेल में नशे पर भी पूरी तरह से रोक लगाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसा समय आएगा जब जेल से न तो नशा मिलेगा और न ही मोबाइल फोन मिलेगा। अगर निरीक्षण के दौरान जेल से नशा या मोबाइल मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बेवजह इलाज करवाने के बहाने अस्पताल जाकर वीआईपी ट्रीटमेंट लेने वालों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें