फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के आठ नए केस आए, 101 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस सीजन में डेंगू के मामलों ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को आए आठ नए मामलों के बाद कुल आंकड़ा 101 तक पहुंच गया है। लगातार तेजी के साथ बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल जांच में तेजी ला दी है। वहीं डेंगू का तुरंत पता चल सके। इसके लिए विभाग के पास करीब 1600 रेपिड टेस्ट किट भी पहुंच गई है। रेपिड किट से टेस्ट करने के बाद अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो तुरंत ही उपचार हो जाएगा साथ ही एलाईजा टेस्ट के लिए भी सैंपल भेजा जाएगा। रेपिड टेस्ट किट का मुख्य रूप से उपयोग वहां होगा जहां एक साथ कई मामले सामने आए हैं और एक ही क्षेत्र में मरीजों की संख्या बहुत अधिक है। उन क्षेत्रों में रेपिड टेस्ट किट से टेस्ट किए जाएंगे। वहीं सोमवार को सामने आए मामलों में अधिकतर मामले अंबाला शहर और शहजादपुर ब्लॉक से सामने आए हैं। जहां जहां से मरीजों की पुष्टि हुई है। उन सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें मरीज जांच के साथ लारवा जांच के कार्य में जुटी हुई है। इससे कि भविष्य में डेंगू के बढ़ने वाले मरीजों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें