फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निर्जला एकादशी पर संस्थाओं ने लगाई छबील

विज्ञापन
छावनी के रानी बाग ​स्थित श्री दुर्गा मंदिर में छबील वितरित करते पदा​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
अंबाला। जिला में निर्जला एकादशी पर मंदिरो, समाजसेवी संस्थाओं और अन्य लोगों द्वारा जगह जगह पर मीठे पानी की छबील लगाई गइ। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा मंदिर में भजन कीर्तन किए। संवाद
विज्ञापन

रानी बाग में बांटा शरबत
अंबाला। निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में छावनी के रानी बाग स्थित श्री दुर्गा मंदिर में सोहन लाल सिंगला की अध्यक्षता में मीठे शरबत की छबील लगाई गई। इस दौरान सबसे पहले पुरोहित सुरेश शांडिल्य व रवि शर्मा द्वारा भगवान को प्रसाद का भोग लगाया गया। इसके बाद लोगों को छबील का प्रसाद वितरित किया। संवाद

लस्सी के पैकेट बांटे
अंबाला। भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से छावनी के नग्गल करधान स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में 1000 लस्सी के पैकेट वितरित किए गए। इसके बाद शाम को मंदिर में कीर्तन किया। संवाद
विज्ञापन


निर्जला एकादशी पर लगाई छबील

अंबाला। निर्जला एकादशी पर छावनी के ब्रह्माकुमारी चौक पर जेसीआई अंबाला नेक्स्टजेन लीडर्स की ओर से छबील वितरित की। इसके अलावा कच्ची लस्सी रूह अफ्जा और दूध वितरित किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जेसी एचजीएफ सोनाली गोयल की देखरेख में किया। संवाद

एकादशी पर की भगवान विष्णु की पूजा
अंबाला। निर्जला एकादशी पर छावनी के बीसी बाजार स्थित शिव मंदिर में विष्णु भगवान की पूजा की गई। इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित संजीव बेंजवाल ने बताया कि शुक्रवार को मीठे शरबत की छबील लगाई। इसके बाद शाम को मंदिर में श्री खाटूश्यामजी का भव्य शृंगार किया और महिला कीर्तन मंडली की ओर से भजन गाए। संवाद
गीता गोपाल संस्था ने लगाई छबील
अंबाला। निर्जला एकादशी पर छावनी के अंबाला जगाधरी मार्ग स्थित गीता गोपाल चौक पर गीता गोपाल संस्था की ओर से मीठे पानी की छबील और जलजीरा वितरित किया गया। इस दौरान 12 बजे से लेकर तीन बजे तक छबील के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। अंबाला जगाधरी राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों व अन्य लोगों ने छबील का आनंद लिया।

छावनी के रानी बाग स्थित श्री दुर्गा मंदिर में छबील वितरित करते पदाधिकारी। स्वयं

छावनी के रानी बाग स्थित श्री दुर्गा मंदिर में छबील वितरित करते पदाधिकारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें