फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ओमला नदी की खुदाई का विरोध, नहीं दिखा पाया दस्तावेज

विज्ञापन
ओमला नदी में पॉकलेन मशीन से हो रही खुदाई: सोशल मीडिया
विज्ञापन
- नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि परमजीत ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण की सुनी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। करधान-ब्राह्मण माजरा गांव के बीच से गुजरने वाली ओमला नदी का काम शुरू होने के पहले ही दिन एक घंटे तक काम प्रभावित रहा। एक किसान ने ओमला नदी के कुछ हिस्से को अपना बताकर खुदाई कर रहे पॉकलेन संचालक का विरोध किया। कहा कि वह खेती करने वाली जमीन का मालिक है। सूचना पाकर अंबाला कैंट नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने किसान को अपनी जमीन के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज लाने को कहा। हालांकि बाद में खुदाई शुरू हो गई थी। शाम तक किसान जमीन से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। बता दें कि मानसून को देखते हुए लंबे समय के बाद नहरी विभाग व नगर परिषद की ओर से ओमला नदी में सफाई व खुदाई का काम शुरू किया गया है। हालांकि मौके पर डायल 112 भी पहुंची थी लेकिन चंद ही मिनटों में वापस लौट गई।
विज्ञापन

ओमला नदी एक बरसाती नदी है। अंबाला कैंट टांगरी पार औद्योगिक क्षेत्र, साईं का बाग, सोनिया कॉलोनी, छोटे खुड्डा, हरमन सिटी आदि आसपास की कॉलोनियों में जमा होने वाला बरसाती पानी इसी के जरिये निकलता है। लंबे समय से यह नदी अनदेखी का शिकार रहा था। जलखुंभी से अटी पड़ी इस नदी को पॉकलेन से साफ किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें