फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विपक्ष राजनीति जीवित रखने में लगा-विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने इंडी गठबंधन और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जोरदार जुबानी हमला बोला है। उन्होंने विपक्ष को भटकी हुई आत्माएं करार देते हुए कहा कि देश की जनता द्वारा नकार दिए जाने के बाद अब वे ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर अपनी राजनीति जीवित रखने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए विज ने कहा कि 30 अक्तूबर को इंडी गठबंधन मॉक पार्लियामेंट में केवल मॉक प्रस्ताव ही पास करेगा। ऐसे सांकेतिक प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। फारूक अब्दुल्ला के बयान पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वे हिंदुस्तान से ज्यादा पाकिस्तान से प्रेम करते हैं। अनिल विज ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद वहां अभूतपूर्व बदलाव आए हैं। आज कश्मीर में जी-20 बैठकें और अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहे हैं। विपक्ष चाहे जितने प्रहार कर ले, कश्मीर की शांति और प्रगति को रोक नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें