अंबाला। कुल्लू से चरस लेकर आए एक आरोपी को शुक्रवार शाम जीआरपी की टीम ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवबंद मऊ उत्तर प्रदेश निवासी मोहित के तौर पर हुई है। उससे एक किलो 972 ग्राम चरस पकड़ी गई है।
आरोपी के खिलाफ अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी गई है। आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि अन्य सहयोगियों की धरपकड़ हो सके। जीआरपी के अनुसार पकड़ी गई चरस की कीमत तीन लाख रुपये होने की बात कही गई है। पहले भी आया था एक मामला : ऐसा ही एक मामले में 29 नवंबर को सीआईए ने कार्रवाई की थी और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2-3 पर बैठे आरोपी मोहन सिंह को सीआईए टीम ने काबू किया था। उसके पास से टीम ने एक किलो 152 ग्राम चरस बरामद की थी जोकि वह हिमाचल कुल्लू से लेकर आया था। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने हिमाचल सहित दिल्ली के कुछ साथियों की जानकारी जांच टीम के साथ साझा की थी। इसके आधार पर सीआईए ने आरोपी को पहले चार नवंबर तक रिमांड पर लिया था।