छोटी सब्जी मंडी चौक के पास खुला हुआ मैन होल। संवाद
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी की छोटी सब्जी मंडी चौक के पास खुला हुए मैन होल हादसों को न्यौता दे रहा है। यह मैन होल मोड़ पर ही खुला हुआ है। इस कारण आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।
मैन होल खुला रहने के कारण यहां पर जाम भी लग जाता है। मैन होल के बहिनी तरफ से वाहन नहीं जा सकते हैं। इसलिए एक ही तरफ से वाहन गुजरते हैं। इससे यहां पर जाम लग जाता है। स्थानीय निवासी विजय वर्मा, योगेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से यहां पर मैन होल खुला पड़ा हुआ है।
कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं लेकिन अभी तक नगर निगम के कर्मचारियों ने इस मैन होल को बंद नहीं किया है। मजबूरी में दुकानदारों को ही यहां मैन होल में डंडा और कपड़ा लगाकर छोड़ दिया है। इससे रात के अंधेरे में लोगों को मैन होल का पता चल पाएगा।