अंबाला। श्री माणिभद्र वीर यंग सोसायटी की ओर से जीतो अंबाला के सहयोग से जैन क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-7 का शुभारंभ किया गया। पहले दिन चार पुरुष और एक महिला मुकाबला खेला गया। पहला मैच चैंपियंस ओपक गंगा और नावल्टी टाइटंस के बीच खेला गया। इसमें बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर चैंपियंस ओपक गंगा ने जीत दर्ज की।
पीकेआर जैन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैदान में शुरू हुए मैच में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष और महिला दोनों वर्गों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। लीग के मैचों का शेड्यूल जारी होने के साथ ही खिलाड़ियों का जमावड़ा लगना शुरु हो गया है।
जैन क्रिकेट प्रीमियर लीग में पुरूषों में विजेता टीम के खिलाड़ी खुशी जाहिर करते हुए। प्रवक्ता