फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मार्केट कमेटी चेयरमैन कुलराज ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
बराड़ा मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन कुलराज शर्मा और उप चेयरमैन योगेश गुप्ता ने मंगलवार को - फोटो : गंध कुटी में पूजा करते थाइलैंड के अनुयायी।
विज्ञापन
बराड़ा। मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन कुलराज शर्मा और उप चेयरमैन योगेश गुप्ता ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर और जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने उन्हें बधाई दी। बंतो कटारिया ने कहा कि कुलराज शर्मा काफी वर्षों से पार्टी से जुड़े हैं और एक कार्यकर्ता को चेयरमैन बनाकर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में और बढ़ोतरी की है। धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं को सरकार जिम्मेदारी दे रही है। इस अवसर पर प्रदेश महिला महामंत्री रिचा पाहवा, मंडल अध्यक्ष डिंपल राणा, डॉ. कुलदीप शर्मा, हरजिंद्र सिंह, गोल्डी सैनी, हनी पाहवा, जसविंद्र सोहाता, सुखविंद्र सिंह अधोया व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें