शहर के राजकीय आईटीआई में दाखिला लेने पहुंचे अभ्यर्थी।
अंबाला सिटी। राजकीय आईटीआई अंबाला शहर और महिला अंबाला शहर में शनिवार को भी ऑनस्पाट काउंसलिंग काम होगा। इसके लिए राजकीय आईटीआई शहर और महिला शहर में स्टाफ की ड्यूटी लगा दी है। अभी तक राजकीय आईटीआई शहर में 1040 और महिला शहर में 331 सीटों पर दाखिला हो चुका है।
राजकीय आईटीआई अंबाला शहर प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारी भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि दोनों संस्थानों में पिछले तीन दिनों में 300 से अधिक दाखिले हो चुके हैं। दाखिला पाने के लिए अभ्यर्थियों में काफी प्रतिस्पर्धा है।
राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में प्रतिदिन दाखिला के लिए 150 से 200 अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं और करीब 90 से 100 अभ्यर्थियों का दाखिला हो रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान में कुल 1144 सीट है। इनमें से 1025 सीट भर चुकी है। 119 सीट खाली रह गई है।
इन ट्रेड में इतनी सीट खाली
ट्रेड टोटल सीट दाखिले हुए खाली सीट
पेंटर जनरल 20 18 2
हेल्थी सेनेटरी इंस्पेक्टर 24 22 2
प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर 40 34 6
प्लंबर 48 41 7
कारपेंटर 48 33 15
वेल्डर 60 45 15
सॉल टेस्टिंग व क्रॉप टेक्नीशियन 24 5 19
लिथो ऑफसेट मशीन माइंडर 40 18 22
फाउंडरीमैन 48 17 31