अंबाला सिटी। नारायणगढ़ नगर पालिका चुनाव में कई युवाओं ने पहली बार तो किसी ने दूसरी बार अपने मत का प्रयोग करते हुए प्रत्याशियों की किस्मत पर मोहर लगाई। युवाओं का कहना था कि उनके एक वोट से प्रत्याशी की तकदीर का फैसला हो सकता है। इसीलिए सभी चुनावों में युवाओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए अपने संबंधित पोलिंग बूथ पर आना चाहिए और अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान युवाओं ने कहा कि वह भविष्य में भी आने वाले चुनावों में वह अपनी पूरी भागीदारी निभाएंगे। संवाद
मैंने इससे पहले लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया था। यह दूसरा मौका है जब मैं अपने मत का प्रयोग कर रही हूं। मेरा मानना है कि सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। इससे कि हम सभी सही प्रत्याशी का चुनाव कर सकें।
- गौरी, युवा वोटर।
चुनाव ही एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें हम प्रत्याशी की तकदीर का फैसला करते हैं। हमारा भविष्य भी हमारे ही हाथ है। इसीलिए हमें सही प्रत्याशी का चुनाव करते हुए अपने मत का सही जगह प्रयोग करना चाहिए।
- आंचल, युवा वोटर।
सभी युवाओं को इस मतदान प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए और अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। मैं आज पहली बार अपने मत का प्रयोग करने आई हूं। इससे कि सही प्रत्याशी के चुनाव में अपना योगदान दे सकूं।
- काजल, युवा वोटर।
हम युवा ही देश का भविष्य है। इसीलिए हमारे भविष्य का निर्माण करने वालों का भी हमें ही चुनाव करना है। इसीलिए ऐसे प्रत्याशी का चुनाव किया है, जो भविष्य में हमारे लिए अच्छी योजनाएं बना सके और युवाओं के साथ खड़ा हो सके।
- परमजीत कौर, युवा वोटर।