फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो पहिया वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, चंडीगढ़ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी के गीता नगरी क्षेत्र में दो दोपहिया वाहन चालकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में सिटी के कमल विहार निवासी रंजीत सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार कमल विहार निवासी प्रतिदिन की तरह अपने काम से अपने घर की तरफ लौट रहे थे कि गीता नगरी के पास अचानक एक्टिवा पर सवार एक व्यक्ति जो कि एक महिला को साथ लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

दोनों की आपस में टक्कर होने से गंभीर चोट आई है। वहीं बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार महिला को भी कुछ चोटें आई हैं। जिनको एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया। वही गंभीर रूप से घायल हुए रंजीत सिंह को राहगीरों व डायल 112 की मदद से नागरिक अस्पताल बचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही रंजीत सिंह के परिजन भी नागरिक स्थल पहुंच गए थे। घायल रंजीत सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें