संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। अधोया स्थित मॉडर्न स्कूल के पास दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में गंभीर चोटें लगने के कारण एक चालक की मृत्यु हो गई। मृतक युवक के बड़े भाई की शिकायत पर आरोपी मोटरसाइकिल चालक कम्बास निवासी परमवीर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया।
शिकायत में यमुनानगर के गांव हुदिया निवासी जतिन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह और उसका छोटा भाई कुलविंद्र सिंह अपनी- अपनी बाइक पर समान लेने के लिये बराड़ा आये थे और वापस जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे जब कुलविन्द्र सिंह मॉर्डन स्कूल अधोया के पास पहुंचा तो सामने से एक मोटरसाइकिल सवार लापरवाही व तेज गति से बिना होर्न देते हुये आया और कुलविंद्र की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। लहूलुहान हालत में राहगीरों की मदद से कुलविंद्र को एमएम अस्पताल मुलाना में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद कुलविंदर को मृत करार दिया।