मुलाना। होली गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी चालक पोलू राम निवासी अलीपुर गांव थाना उचाना जिला जींद को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता बिवेक रॉय निवासी होस्टल नंबर-4 पीजी मुलाना ने थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया था कि 24 सितंबर को होली गांव के पास आरोपी अज्ञात चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए उसके दोस्त की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।