फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवकों ने परिवार पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधेरी गांव में रात्रि के समय घर में घुसकर पुरुषों व महिलाओं के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लगभग 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में कुलविंद्र सिंह ने बताया कि 19 सितंबर की रात्रि लगभग दस बजे वह अपने घर पर थे। तभी कुछ युवक उनके घर में घुसे और उनके व उनके भाइयों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही उन्होंने उनके घर पर खड़ी बाइक को तोड़ दिया और महिलाओं के साथ भी मारपीट की। इससे उनके भाइयों व उसे भी काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने कुलविन्द्र की शिकायत पर लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें