फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक को सप्लाई देने जा रहे आरोपी से एक किलो 150 ग्राम अफीम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ग्राहक को अफीम की सप्लाई देने जा रहे व्यक्ति को सीआईए 1 पुलिस दल ने हरि पैलेस टी प्वाइंट के पास से काबू कर लिया। उसके पास से एक किलो 150 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए 1 स्टाफ को सूचना मिली कि रामोतार निवासी ग्राम कोठा, गुधना जिला बदायूं उतर प्रदेश अफीम बेचने का काम करता है। वह थोड़ी देर बाद पैदल हरि पैलेस से काली पुल होता हुआ मोटर मार्केट किसी ग्राहक को भारी मात्रा में अफीम की सप्लाई देने आएगा। पुलिस ने हरि पैलेस टी प्वाइंट जीटी रोड शहर के पास नाकाबंदी कर दी। इस दौरान आरोपी हरि पैलेस की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। उसके पास काले रंग का पिट्ठू बैग था। इसके बाद पुलिस ने साथियों की मदद से व्यक्ति को काबू किया। पुलिस ने पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो 150 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें