फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: एक शख्स की हुई मौत, हिमाचल के कसौली गए थे घूमने

Sun, 08 Jun 2025 08:28 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

दो दोस्त बाइक हिमाचल प्रदेश के कसौली से घूमकर बाइक से नोएडा लौट रहे थे। अंबाला के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
सड़क हादसे में शख्स की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित शास्त्री कॉलोनी के सामने फ्लाईओवर पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने कसौली से लौट रहे बाइक पर जा रहे दो दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दिल्ली के सोनिया विहार निवासी 32 वर्षीय सिद्धार्थ लूथरा की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा 33 वर्षीय दीपक राठौर के पांव में फ्रैक्चर आया है। मृतक सिद्धार्थ के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है व दीपक उपचाराधीन है। हादसे के बाद अंबाला-दिल्ली हाईवे का यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गई। एक किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को किनारे करवाकर यातायात को दुरुस्त करवाया।  

विज्ञापन


ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर

घायल दीपक राठौर ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वह नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। मृतक सिद्धार्थ बचपन का दोस्त है। वह घर से ही कुछ दूरी पर रहता था। हमारा एक साथ खेलना व घूमना था। सिद्धार्थ की गुरुग्राम की लावा कंपनी में नौकरी लगने के बाद काफी समय से मिले नहीं थे। एक साल पहले अवेंजर बाइक ली थी तो सिद्धार्थ को लॉन्ग ड्राइव पर जाने के लिए बोला था। तब से कोई प्रोग्राम नहीं बना था। फोन पर जाने का प्रोग्राम बना था तो शुक्रवार की रात को कसौली जाने के लिए निकल पड़े थे। शनिवार रहने के बाद रविवार सुबह वापस दिल्ली के लिए निकले थे। तभी अंबाला के पास ट्रक ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

रिश्ते की चल रही थी तैयारियां

मृतक सिद्धार्थ को टैटू बनवाने का शौक था। बाजू से लेकर पैरों तक जगह-जगह सिद्धार्थ ने टैटू बनवा रहे थे। मृतक के दोस्त दीपक ने बताया कि सिद्धार्थ के रिश्ते की तैयारियां चल रहीं थी। नम आंखों से बोला कि उसे क्या पता था, यह उसका आखिरी सफर होगा। 

बाइक सवार कसौली से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। फ्लाईओवर पर ही ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। मृतक का सोमवार पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। -इंस्पेक्टर धर्मवीर, थाना प्रभारी पड़ाव, अंबाला 



ये भी पढ़ें: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया युवक डूबा: शनिवार शाम की है घटना, अब तक नहीं लग पाया सुराग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें