कोरोना ने दूसरे दिन भी ली बुजुर्ग की जान, 75 नए मामले
अंबाला सिटी। कोरोना ने रविवार को लगातार दूसरे दिन भी 77 वर्षीय जंडली वासी बुजुर्ग की जान ले ली। कोरोना जिले में अभी तक कोरोना 154 लोगों की जान ले चुका है। बता दें कि पिछले चार दिनों में कोरोना से तीन जान जा चुकी हैं। यही कारण है कि अब संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ मौत का प्रतिशत भी बढ़ने लगा है। इतना ही नहीं अब एक्टिव केस की संख्या में भी दिन पर दिन वृद्धि होती जा रही है। इस समय जिले में 585 एक्टिव केस हैं। इनमें रविवार को मिले 75 नए संक्रमित मरीज भी शामिल हैं। अब तक जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12 हजार 940 पहुंच गया है। 35 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 201 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिस बुजुर्ग की मौत हुई है उसे शुगर और हाईपरटेंशन की बीमारी थी। जो मरीज मिले हैं में 34 मरीज सिटी से, अंबाला कैंट से, 8 शहजादपुर से, 6 मुलाना से, 9 बराड़ा से, 5 नारायणगढ़ से, 12 मरीज चौड़मस्तपुर से संक्रमित मिले हैं। इस दौरान उन्होंने सभी को कोरोना नियमों का सख्ती के साथ पालन करने का संदेश दिया है।