अंबाला। ईरान युद्ध के चलते गैस की कालाबाजारी न हो, इसके लिए गैस एजेंसी संचालकों को विभाग की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के तहत अब एक माह में एक ही गैस सिलेंडर उपभोक्ता को दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी भी लिया जाएगा, वहीं उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं के लिए समय अवधि 30 दिन की गई है। इससे पहले एक माह में दो सिलेंडर देने का प्रावधान था।
नहीं गैस की किल्ल्त
जिले में लगभग 36 गैस एजेंसियां हैं और इनसे पांच लाख के करीब उपभोक्ता जुड़े हुए है। गैस एजेंसी एसोसिएशन के पदाधिकार विभु अरोड़ा ने बताया कि अभी उनके पास लिखित में विभाग की तरफ कोई आदेश नहीं आए हैं, सिर्फ मौखिक तौर पर ही निर्देश मिले हैं ताकि गैस की कालाबाजारी और किल्लत न हो।