फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बेड, दो मरीज, कैसे जल्दी स्वस्थ होगा शरीर

विज्ञापन
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में एक बेड पर लेटे बुखार के दो मरीज। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को 9 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसी के साथ डेंगू के कुल मरीजों का आंकड़ा 593 तक पहुंच गया। सरकारी अस्पताल में जहां डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, वहीं व्यवस्थाएं सीमित है। सीमित व्यवस्थाएं मरीजों पर भारी पड़ रही हैं। आलम यह है कि एक बेड पर दो-दो मरीजों को इलाज कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इतने विकट हालात के बावजूद अभी तक जिले में सभी क्षेत्रों में फॉगिंग नहीं हुई है। हालांकि कागजी दावा यह है कि सभी इलाकों में फॉगिंग कराई जा चुकी है।
चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद बेनीवाल ने बताया कि नगर परिषद को चीफ मेडिकल आफिसर की ओर से फॉगिंग के लिए दवा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि परिषद के पास तीन फॉगिंग मशीनें हैं। इन मशीनों में एक लीटर डीजल में सात एमएल दवाई उपयोग हो रही है। बेनीवाल के मुताबिक केवल दो वार्ड बचे हैं, जहां अभी फॉगिंग नहीं हुई है, इन वार्डों में भी जल्द फोगिंग कराई जाएगी।
शहजादपुर के खानपुर ब्राह्मणा से आई सुमन ने बताया कि तीन दिन से उसकी तबीयत खराब है। वह सोमवार के ही छावनी के नागरिक अस्पताल में आई हैं। यहां पर उसे बेड नहीं मिला, इसके चलते उसे एक अन्य महिला के साथ बेड शेयर करना पड़ रहा है। मोहड़ा से आई ममता ने बताया कि उसकी 15 दिनों से तबीयत खराब है। वह अपने क्षेत्र से ही डॉक्टर से दवा ले रही थी, लेकिन कोई आराम नहीं हुआ। इसके बाद अब वह छावनी के नागरिक अस्पताल में आई है, जहां पर चिकित्सकों ने उसे दाखिल तो कर लिया है, लेकिन उसे एक अन्य महिला के साथ बेड शेयर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बोह निवासी कुलबीर ने बताया कि 9 नंवबर से उसकी तबीयत खराब है। वह 10 नवंबर को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आया। तीन दिन इमरजेंसी वार्ड में दाखिल रहा, अब उसको वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
बराड़ा के धीन निवासी अभिषेक ने बताया कि 12 दिन से उसको बुखार है। वह गांव में डॉक्टर से दवा ले रहा था, लेकिन उसको कोई आराम नहीं आया। इसके बाद वह दो दिन पहले छावनी के नागरिक अस्पताल में आया था। अब उसकी सेहत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें