फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में बीएएमएस चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव होने की अनाउंसमेंट से मचा हड़कंप, झूठी सूचना देने वाले युवक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में बीएएमएस चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव होने की अनाउंसमेंट से मचा हड़कंप, झूठी सूचना देने वाले युवक पर केस - चिकित्सक का आरोप सरपंच की साजिश से करवाई गई झूठी अनाउंसमेंट, सरपंच के पति ने आरोप नकारे संवाद न्यूज एजेंसी मुलाना। दोसड़का के एक बीएएमएस डाक्टर को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर फैलाने वाले युवक को हवालात की हवा खानी पड़ी। आरोपी युवक ने गुरूद्वारा साहिब में डाक्टर के कोरोना पीड़ित होने की सूचना दी थी। इसके बाद यह अनाउंस कर दिया कि कोई भी दोसड़का की ओर न जाए। पुलिस ने डाक्टर की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ सरकार के आदेशो की अवहेलना करने व कोरोना महामारी से संबंधित झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। दरअसल वीरवार शाम को डुलियानी के गुरूद्वारा से एक अनाउंसमेंट हुई जिसमें दोसड़का में रह रहे जफरपुर के डाक्टर सुरेंद्र चौहान को कोरोना होने की बात कही गई थी। अनाउंसमेंट के दौरान ग्रामीणों को सचेत किया गया था कि वे दोसड़का की ओर न जाएं। अफवाह आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। अनाउंसमेंट की ऑडियो क्लिप को लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल ऑडियो डॉक्टर सुरिंदर के के पास भी पहुंच गई। इसके तुरंत बादही उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने गांव के सतविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। सरपंच पर अनाउंसमेंट का आरोप :- डॉक्टर सुरेंद्र ने डुलियानी गांव की सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में उनकी अहम भूमिका है । उन्होंने बताया कि जब पहली बार गुरूद्वारा में ग्रंथी से पूछा गया तो उन्होंने सरपंच का नाम लिया थाl
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें