अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र में बब्याल निवासी एक व्यक्ति के खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये ओटीपी पूछने के जरिए निकलने का मामला सामने आया है। बब्याल के राजिंद्र नगर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक बब्याल के खाते से 47565 और बैंक ऑफ इंडिया पानीपत से 95 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उसके पास फोन आया था कि दोस्त मास्टर जी बात कर रहा हूं। संबंधित व्यक्ति ने बताया था कि किसी से पैसे लेने है और वो पैसा में आपके खाते में डलवा दूंगा। शाम को आपसे वापस भी ले जाऊंगा। इसके साथ ही उसने फोन पर भेजा ओटीपी पूछा। जैसे ही उसने ओटीपी बताया तो खाते से पैसे निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।