फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार, पांव में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Sat, 10 May 2025 06:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी को काबू किया गया है। 1 मई को हवाई फायर करने के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी काबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणगढ़ की नई अनाजमंडी के बाहर 1 मई को हवाई फायर करने के मामले में CIA-1 की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को दोपहर पुलिस ने सहारनपुर निवासी 34 साल के अंकुश गुज्जर को काबू कर लिया है।

विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान अंकुश के पांव में गोली लगी थी जिसके बाद उसे नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल से अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। यह कार्रवाई CIA-1 प्रभारी हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में हुई। 

पुलिस ने इस मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में छह दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। इन आरोपियों ने 1 मई की सुबह सब्जी मंडी के गेट पर धमकाने के इरादे से चार हवाई फायर किए थे और जाते समय आढ़ती बुद्धिराजा को धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र में दंपती ने लगाया फंदा: पत्नी की मौत व पति गंभीर, आठ माह पहले हुई थी शादी; कहासुनी में उठाया कदम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें