फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 25 लाख रुपये के गबन में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
शहर पंचायत भवन के पास बारिश में गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
चंडीगढ़। एलआईसी जीवनदीप बिल्डिंग सेक्टर 17 में स्थित अंत्योदय विभाग हरियाणा में 25 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

विभागीय जांच की रिपोर्ट के बाद सेक्टर 17 थाना पुलिस ने फर्जीवाड़े के आरोप में क्लर्क और सिस्टम एनालिस्ट महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान सिस्टम एनालिस्ट अंबाला की पूनम गुप्ता और करनाल निवासी कलर्क जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने जोगिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश करेगी। पुलिस ने कहा कि पूनम गुप्ता भागी हुुई है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार विभाग की संयुक्त निदेशक अलका यादव की अध्यक्षता में लखाअधिकारी अमित शर्म, अधीक्षक नरेंद्र सिंह और एसईओ शिशिर की गठित कमेटी की और से प्रारंभिक तौर प जांच की गई। जांच के दौरान पैशन शाखा व आईटी शाखा द्वारा बताया गया कि सिस्टम एनालिस्ट पूनम गुप्ता के पास आईटी शाखा के डाटा के रखरखाव का जिम्मा था। साथ ही इस विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत पेंशन व उनका एरियार लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित करने क कार्य भी किया जाता था। 13 मई को आईटी शाखा में कार्यरत प्रोग्रामर परवेश कुमार की ओर से पेंशन अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया कि पूनम गुप्ता ने पेंशन के एरियर की राशि का हस्तांतरण फर्जी बैंक खातों में किया गया है। कमेटी की जांच में यह भी पाया गया कि जिन फर्जी बैंक खातों में एरियर की राशि पूनम की और से हस्तांतरित की गई है वह उन लाभार्थियों की आईडी पर की गई जिनकी मौत हो चुकी है। जांच में सामने आया कि पूनम ने क्लर्क ऑडिट शाखा मुख्यालय जोगिंदर सिंह के साथ मिलकर लाखों का गबन किया। जांच में यह भी पता चला कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें