फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुरता गद्दी दिवस पर गुरु चरणों में नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी महाराज की चरण स्पर्श धरती गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में तीन दिवसीय समागम संपन्न हुए। यह आयोजन गुरु महाराज की गुरता गद्दी दिवस पर किया। शुक्रवार को विशेष कथा-कीर्तन समागम में पंथ प्रसिद्ध जत्थों ने संगत को नाम सिमरण कराया।
विज्ञापन

सुबह लगभग नाै बजे श्री अखंड पाठ साहिब संपन्न किए, तत्पश्चात गुरु घर में समागम आरंभ हुए। इलाहीबाणी के माध्यम से संगत को भक्ति करने के लिए प्रेरित किया गया, क्योंकि धन-धन श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब बाला प्रीतम जी महाराज ने हमेशा ऊंच-नीच में कभी कोई अंतर नहीं किया और सभी को एक समान ज्ञान दिया, जिससे कि गुरु चरणों में नतमस्तक होकर उनके दुख-दर्द दूर होते रहें।
इसमें दौरान पंथ के रागी, ढाडी और कविशरी जत्थे ने संगत को गुरु इतिहास सुनाकर निहाल किया। शाम के समय भी कथा-कीर्तन द्वारा संगत को नाम सिमरण करवाया गया। इस मौके पर सुबह लगभग आठ बजे अंबाला छावनी के हरगोलाल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया व पारंपरिक वेशभूषा में पांच प्यारों की अगुवाई में महान नगर कीर्तन भी सजाया गया जोकि प्रमुख बाजारों से होता हुआ दोपहर को गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय समागम के दौरान सेवादारों ने संगत का मार्गदर्शन किया और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। संगत की सुविधा के लिए भी गुरु घर में उचित प्रबंध किए गए थे।


समागम में गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी बूटा सिंह, कथावाचक भाई रणजीत सिंह, ढाडी जत्था भाई लखविंदर सिंह पारस व भाई जसवंत सिंह बढाना संगत के दर्शन करेंगे जबकि पंथ प्रसिद्ध भाई अमनदीप सिंह बीबी कोलां जी वाले तथा भाई गुरप्रीत सिंह शिमला वाले रात के दीवान में संगत को नामसिमरण करवाएंगे। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधकों की तरफ से संगत के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें