फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की सूची में पुराने चेहरे : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला शहर से भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल ने एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल कराने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह पहुंचे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मानव चौक पर जनसभा को संबोधित किया और इसके उपरांत रोड शो के जरिये एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की सूची नहीं आने पर कहा कि यह उनका अपना मामला है। वह देख रहे हैं। उन्होंने इसके ऊपर अपनी प्रतिक्रिया नहीं देनी है, क्योंकि सूची में कांग्रेस के जो लोग आए हैं, वह पुराने ही चेहरे हैं। सीएलयू के नाम के ऊपर किसानों की जमीन को हड़पकर दामाद को खुश करने का काम किया। इसके लिए लोगों को चार-चार दिन लाइन में खड़ा रहना पड़ा। यह बिजली की बात करते रहे, लेकिन बिजली नहीं उपलब्ध होती थी। कांग्रेस ने किसान, गरीब व्यक्ति व महिलाओं का अपमान किया है। भाजपा ने हर वर्ग का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है।
सड़क के बीच लगाए स्वागत द्वार में लगी आग
नामांकन रोड शो के दौरान कोर्ट रोड पर खालसा स्कूल के नजदीक बनाए गए स्वागत द्वार में मुख्यमंत्री नायब सिंह के पहुंचने से पहले ही आग लग गई। दरअसल, सड़क के बीच में टेंटनुमा लगाए गए इस स्वागत द्वार में इलेक्ट्रानिक रिमोट से चलने वाले पटाखे लगाए गए थे। जैसे ही पटाखे चलाने का प्रयास किया गया तो अचानक द्वार में लगे टेंट के कपड़े में आग लग गई। जिस समय आग लगी उस स्थान से मुख्यमंत्री का काफिला 10 कदम की दूरी पर ही था। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों ने संज्ञान लेते हुए वहीं समीप स्थित एक कट से मुख्यमंत्री का काफिला सड़क की दूसरी तरफ मोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान किसी को कोई क्षति नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें