फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई लाइन टूटी, दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्री परेशान

Tue, 02 Jun 2015 01:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार शाम को थोड़ी देर के लिए आए अंधड़ की वजह से जगाधरी ट्रेक पर मुस्तफाबाद और दराजपुर रेलवे स्टेशन के बीच ओएचआई लाइन टूटने की वजह से डाउन लाइन करीबन दो घंटे के लिए ठप हो गई।
विज्ञापन


इस ट्रेक पर पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे के लिए जंगल के इलाके में ही खड़ी रही। इस दौरान सहारनपुर की ओर से जाने वाली करीबन आधा दर्जन ट्रेनें भी लेट हो गई।

अंबाला से राहत दस्ता भेजा गया और फिर इस ट्रेक को रात को पौने आठ बजे दुरुस्त करवाकर शुरू करवाया गया। इस दौरान यात्री बहुत ज्यादा परेशान हुए।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को अचानक आई अधड़ की वजह से पेड़ का एक टुकड़ा रेलवे की ओचएचई लाइन पर जा गिरा। जिस वजह से लाइन टूट गई और इस ट्रेक पर चल रही पाटलीपुत्र और चंडीगढ़ एक्सप्रेस को वहीं रोकना पड़ा।
विज्ञापन

ये ट्रेन पांच बजे दराजपुरा और मुस्तफाबाद स्टेशन के बीच के इलाके में रूक गए। यात्री श्रीराम भाटिया, सुमन, मनीष, पंकज व नितिन ने बताया कि ट्रेन यहां शाम पौने आठ बजे तक खड़ी रही और उन्हे ये तक नहीं बताया गया कि आखिरकार दिक्कत क्या आई है।

इलाका सुनसान व जंगलात होने की वजह से भी यात्री डरे व सहमे ट्रेनों में बैठे रहे, जबकि कुछ यात्रियों ने नीचे उतरकर पूछने का प्रयास किया, मगर चालक व गार्ड ने भी उन्हे उचित जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


उधर, अंबाला से पहुंची राहत टीम ने करीबन दो घंटे के दौरान ओएचई लाइन दुरुस्त की और शाम सात बजकर चालीस मिनट पर इस ट्रेन को अंबाला की ओर रवाना किया गया।

मगर इस दौरान इस ट्रेक पर चलने वाली पैसेेंजर समेत आधा दर्जन ट्रेनें लेट हो गई। जिस वजह से यहां अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन खड़े यात्री परेशान होते रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें