बराड़ा। एसडीएम सतिंद्र सिवाच की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन के तहत बैठक का आयोजन किया गया। उपमंडल अधिकारी ने बताया, धान की कटाई शुरू हो चुकी है। धान कटाई के बाद किसान अपने खेतों को आलु, तोरिया, गेहूं व अन्य रबी फसलों के लिए तैयार करता है। बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह अपने-2 अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दें कि वे अपने-2 आवंटित गांवों में जाकर कैंपेनींग, मुनादी करवाना, नुक्कड़ सभाओं, स्कूल/कॉलेज लैक्चर आदि का आयोजन कर किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के लाभ व स्कीमों के बारे में जागरूक करें।