फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: समस्या निवारण के लिए अधिकारियों से मिले पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भारतीय वास्तुकार संस्थान के पदाधिकारी समस्याओं के लिए पंचकूला में अधिकारियों से मिले। पदाधिकारियों ने मुख्य प्रशासक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, मुख्य नगर योजनाकlर, आयुक्त और सचिव लोकल बॉडी, निदेशक जनरल टाउन कंट्री प्लानिंग विभाग, मुख्य नगर योजनाकार से बात की।
विज्ञापन

इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि जब भी कोई सिस्टम में या किसी पॉलिसी में बदलाव करने के लिए जो कमेटी बनाई जाती है, उसमें इंस्टीट्यूट की तरफ से कोई न कोई अपना प्रतिनिधि वहां पर उपस्थित रहने के लिए नियम बनाया जाए। इस पर सभी विभागों के अध्यक्ष और टाउन प्लानर सहमत थे और उन्होंने उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में जब भी कोई इस प्रकार की बदलाव होगा या अन्य कोई नियमों में बदलाव होगा तो एक इंडियन इंस्टीट्यूट आफ आर्किटेक्ट का एक पदाधिकारी जरूर उसमें रखा जाएगा।
इसके अतिरिक्त अर्बन लोकल बॉडी में मुख्य सचिव विकास गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि पूरे हरियाणा के लेवल पर नगर निगम, नगर पालिका क्षेत्र में जितने भी अवैध निर्माण है, नियमित करने बारे एक पॉलिसी बनाई जा रही है। इसमें वास्तुकारों को सम्मिलित किया जाएगा और वास्तुकार की रिपोर्ट पर नगर नगर निगम में नगर पालिका क्षेत्र में बने बनी हुई अवैध निर्माणों को नियमित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें